Shahjahanpur news : रामलीला में बालि वध का सजीव मंचन, श्रीराम के बाण से धराशायी हुआ बालि
खुटार में आयोजित रामलीला में बालि वध प्रसंग का सजीव मंचन किया गया।

shahjahanpur
8:48 PM, October 29, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ धर्म, मर्यादा और न्याय का संदेश दे गया बालि वध प्रसंग, कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार में आयोजित रामलीला में बालि वध प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम, सुग्रीव और बालि के प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक भावविभोर हो उठे और रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामचरितमानस की चौपाई “अनुज बधू भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी॥ इन्हहि कुदृष्टि बिलोकइ जोई। ताहि बधें कछु पाप न होई॥” के माध्यम से मर्यादा, नारी सम्मान और अधर्म के दुष्परिणामों का संदेश दिया गया।
रामलीला में दिखाया गया कि सुग्रीव और बालि के बीच युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम ने सुग्रीव की सहायता करते हुए बालि का वध किया। इस प्रसंग के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का संदेश प्रस्तुत किया गया।
कलाकारों के सजीव अभिनय, संवाद और मंचन ने दर्शकों को रामकथा से जोड़ दिया। रामलीला के माध्यम से लोगों को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली।




