Sonbhadra News : दी आर्यन्स एकेडमी में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
सन्त नगर स्थित 'दी आर्यन्स एकेडमी' में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य 'सावन सेलिब्रेशन' का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

sonbhadra
5:31 PM, August 27, 2026
सोनभद्र । सन्त नगर स्थित 'दी आर्यन्स एकेडमी' में सावन माह के पावन अवसर पर भव्य 'सावन सेलिब्रेशन' का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर हरे रंग के परिधानों और आकर्षक सजावट से सावन के रंग में रंगा नजर आया ।
प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सावन के प्राकृतिक व आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सावन गीतों, कजरी, लोकनृत्य और कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में झूले और मेहंदी प्रतियोगिता का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
उत्सव को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं — सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्या, सुमन, नेहा, प्रिया, काजल, प्रतिमा चौबे, याशमिन और अपर्णा का सराहनीय योगदान रहा ।




