कोन (सोनभद्र) । विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खण्ड के खेमपुर, कोन मिटिहिनिया समेत दर्जनों गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी डा. जीतेन्द्र नाथ दुबे समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा सैकड़ों पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया । पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने कहा कि आज के बढ़ते पर्यावरण प्रदुषण को रोकने के लिए सभी को हर वर्ष कम से कम एक पौधरोपण कर उसका पालन-पोषण करना चाहिए, नहीं तो आने वाला भविष्य मे पर्यावरण प्रदुषण के कारण तेज़ धूप गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि हर वर्ष प्रत्येक सदस्य एक पौधरोपण कर उसका पालन-पोषण कर बड़ा करें ताकि पर्यावरण संतुलन हो सकें, सभी को प्रयाप्त आक्सीजन मिल सके, पौधरोपण के अलावा हरे पेड़ों का कटान होने से रोकें, एडीओ कृषि विकास त्रिपाठी ने बताया कि विकास खण्ड में कृषि विभाग द्वारा 21000 पौधरोपण कराया जायेगा, शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत ब्लाक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थल तालाब पोखरा व किसानों के खेत में पौधरोपण करते देखे गए, इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, बीडीओ डा जीतेन्द्र नाथ दुबे, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी,शशी शेखर जायसवाल, मंहगू राम, एडीओ पंचायत सुनील पाल, एडीओ कृषि विकास त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, राजेश सिंह ग्राम प्रधान सरफराज अली, संतोष पासवान समेत दर्जनों अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।