Sonbhadra News : रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए सत्यप्रकाश तिवारी
शारदीय नवरात्र को होने वाले रामलीला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सत्यप्रकाश तिवारी को रामलीला कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
12:31 PM, August 26, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । आगामी शारदीय नवरात्रि में आयोजित होने वाले रामलीला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चोपन मेंस यूनियन कार्यालय में रविवार शाम राजन जायसवाल के नेतृत्व में रामलीला प्रेमियों की बैठक की गई । जिसमें सर्वसम्मति से सत्यप्रकाश तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पदेन अध्यक्ष मण्डल यातायात प्रबंधक तौसीफुला रहेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इस बार का रामलीला ऐतिहासिक कराया जाय, इसके लिए कार्यकरणी सदस्यों के साथ सभी रामलीला प्रेमियों को तन मन धन से सहयोग करना होगा। राजेश सिंह-महामंत्री, धर्मेश जैन-कोषाध्यक्ष, अनिल जायसवाल-उप कोषाध्यक्ष एवं मनोज सिंह को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया।
पूरी कमेटी इस तरह है-
उपाध्यक्ष :
1 डॉ0 सत्येंद्र आर्य
2 राकेश कुमार चौरसिया TI
3 राम भोज पल RC
4 पतविन्दर सिंह RC
मंत्री :
1- रामकुमार सोनी
2- तीर्थराज शुक्ला
3- रिंकू अग्रहरि
4- नागेश सिंह




