राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग लगने से उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई घायल हो गए।

lucknow
9:07 PM, June 22, 2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग लगने से उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई घायल हो गए, जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए । फिल्हाल सीएम ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। बाद में सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना और कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं।
घटना की जानकारी के बाद राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने दुःख जताया है।




