Sonbhadra News : सर्वांग न्यास कर मूर्तियों की कराई प्राण प्रतिष्ठा
-गुरुवार को भंडारे के साथ होगा अनुष्ठान का समापन

सोनभद्र
3:48 PM, February 26, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के महुली में प्राचीन बरगद के पेड़ के नीचे नवनिर्मित मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के तीसरे दिन बुधवार को सर्वांग न्यास के साथ सभी देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित कर दिया गया।
आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने यजमान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहले बेदी पूजन किया और क्रमशः सर्वांग न्यास कर सभी देव मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की।
इस मौके पर कथावाचक पंडित विवेकानंद जी महाराज ने शिव पार्वती के अद्भुत विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को भाव विह्वल कर दिया।
ग्राम प्रधान एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का समापन किया जाएगा। इस दौरान रामकेश जायसवाल, बद्री प्रसाद जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, जोगेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, यशवंत शर्मा, भगवानदास कन्नौजिया, राम कृपाल, चंद्रप्रकाश प्रजापति, विनोद कन्नौजिया, महेंद्र पुरी, शिवदास शर्मा, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।




