Sonbhadra News : सर्ग फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया 15000 वस्त्रों का वितरण
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा में अग्रणी संस्था सर्ग फाउंडेशन ने मड़पा में एक विशाल वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित लगभग 15,000....

जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण करते सर्ग फाउंडेशन
sonbhadra
7:33 PM, January 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा में अग्रणी संस्था सर्ग फाउंडेशन ने मड़पा में एक विशाल वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित लगभग 15,000 वस्त्रों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सभी वस्त्रों को एकत्रीकरण के बाद धुलाई कर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए पैकिंग की गई। इस अवसर पर सर्ग फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शेखर, रोशन सिंह, उमेश चौबे एवं सूर्यकांत द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।
सर्ग फाउंडेशन वर्ष 2021 से शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न नवाचारी पहलों के माध्यम से कार्यरत है। संस्था का यह विशेष प्रयास है कि पुराने वस्त्र लैंडफिल में जाकर भूमि प्रदूषण का कारण न बनें, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद में सहायक सिद्ध हों। इस तरह एक साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान का दोहरा लक्ष्य साधा जा रहा है।
कार्यक्रम से अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक-पर्यावरणीय लाभ हुए हैं। जहां एक ओर जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में गरम कपड़े उपलब्ध हुए हैं, वहीं दूसरी ओर वस्त्रों के पुनर्उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हुआ है। इस पहल से समाज में एकजुटता की भावना को बल मिला है और लोगों में दान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिला है।
रॉबर्ट्सगंज के नागरिकों ने अपने पुराने वस्त्र दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया है। साथ ही, इस आयोजन से युवा पीढ़ी में सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे भविष्य में ऐसी पहल के लिए प्रेरित हुए हैं।




