Sonbhadra News : सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ
चोपन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज किया गया ।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते ब्यास कौशलेंद्र दास शांडिल जी महाराज
sonbhadra
5:39 PM, November 9, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज किया गया । सर्वप्रथम कलश पूजन कलश यात्रा व विधि विधान पूजन के उपरांत कथा वाचक ब्यास कौशलेंद्र दास शांडिल जी महाराज के द्वारा प्रथम दिवस की कथा सुनाई गई भक्तगण व कथा प्रेमियों ने कथा का आनंद लिया । साथ में सहयोगी कलाकार के रूप में आए मंगला पाठक द्वारा हनुमान चालीसा का गायन कर कथा प्रारंभ कराई गई । मुख्य यजमान श्रवण कुमार पांडे व उनकी धर्मपत्नी रही इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोतीलाल पांडे ,राम निरंजन पांडे, श्याम सुंदर पाठक, भूनि दुबे ,छोटू प्रजापति, आत्मानंद मिश्र ,डमरू दत्त चौबे, रमाशंकर सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे एवं कथा का रसपान किया यह कथा एक सप्ताह तक प्रतिदिन 2:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रतिदिन चलती रहेगी । कथा के उपरांत 16 नवंबर को पूर्णाहुति व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।




