Sonbhadra News : नगर में जलजमाव की समस्या क़ो लेकर सपाइयों ने ई0ओ0 क़ो सौंपा ज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय की अध्यक्षता में जलजमाव को लेकर अधिशासी अधिकारी को एक पत्र सौंपा।

sonbhadra
10:29 PM, August 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जमाव को लेकर अधिशासी अधिकारी को एक पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जलजमाव की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किए जाने की मांग की है।
इस दौरान सत्यम पाण्डेय ने कहा कि "नई बस्ती में भी लगातार जल जमाव के कारण घरों की दीवारें जर्जर और गिरने की स्थिति में हैं। अम्बेडकर नगर, न्यू कॉलोनी सहित नगर के अन्य स्थानों पर भी जगह-जगह जल जमाव है। नगर परिक्षेत्र में बने एकमात्र ओवरब्रिज के नीचे जगह-जगह पानी लगने से रहवासियों को आवागमन में दिक्क़तों के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार की तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद रॉबर्ट्सगंज के कई वार्डों में गंदे जल जमाव के कारण रहवासियों का जीवन नरक बना हुआ है। जल जमाव के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है, जिससे रहवासी अत्यंत परेशान हैं।"
इस दौरान नगर अध्यक्ष सरदार पालब्रम्ह ने कहा कि "जल जमाव के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए जल्द से जल्द गंदे स्थानों पर सफाई और दवाओं का छिड़काव कराया जाए।"
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुशील राय, जिला सचिव आदिल अंसारी, नितीश पटेल, नगर अध्यक्ष वारिस शेरा, अनस, समीर कलीम, पप्पू, समीम, अन्नू, समर, गोलू, डब्बल, फहीम सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।




