Sonbhadra News :तेरही कार्यक्रम में पहुंच शोकाकुल परिवार को दी संतावना
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के गढ़दरवा गाँव में चेरो समाज के अध्यक्ष को पितृ शोक तेरही कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गौड़ धुर्वे ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को संतावना दी।

शोकाकुल परिवार के साथ समाजसेवी संजय गोंड धुर्वे
sonbhadra
7:50 PM, February 13, 2025
रमेश यादव (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के गढ़दरवा गाँव में चेरो समाज के अध्यक्ष को पितृ शोक तेरही कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गौड़ धुर्वे ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को संतावना दी। गुरुवार को सायं करीब 5 बजे गढ़दरवा स्थित सबीन चेरो के घर संजय गोंड धुर्वे पहुंचे और 2100 रूपये की आर्थिक मदद करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।इस मौके पर फ़ौदार सिंह परस्ते, मुसाफिर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।




