Sonbhadra news : अमवार पुनर्वास कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती
पुनर्वास कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से आज मनाई गई।

sonbhadra
7:25 PM, February 1, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार । पुनर्वास कॉलोनी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से आज मनाई गई। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़ ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया व उनके बताए मार्ग—समता, मानवता और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ता प्रेम चंद्र यादव, अवध नारायण यादव, प्रभु सिंह, राम लखन, मिथलेश कुमार गौतम, ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज से ऊँच-नीच, भेदभाव और अंधविश्वास को मिटाने का संदेश दिया। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
जयंती समारोह में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष बालमिकी प्रजापति, गम्भीरा प्रसाद,जयनाथ, सुभाष भारती एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत अमवार चौकी इंचार्ज जय शंकर राय मौजूद रहे।



