Sonbhadra News : संक्राति के मेले पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
दुद्धी तहसील क्षेत्र के कनहर व ठेमा नदी के संगम क्षेत्र में स्थित श्मसान घाट पर मकर संक्रांति का मेला इस बार बृहद मेला सोमवार को आयोजित हुआ ।

संक्राति के मेले पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
sonbhadra
10:34 PM, January 14, 2025
धर्मेंद्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । दुद्धी तहसील क्षेत्र के कनहर व ठेमा नदी के संगम क्षेत्र में स्थित श्मसान घाट पर मकर संक्रांति का मेला इस बार बृहद मेला सोमवार को आयोजित हुआ । इस बार एक दिन मेले का आयोजन होने के बावजूद भी लोगों की भीड़ अधिक देखी जा रही है। अजीब किन्तु सत्य है कि इलाके के दर्जन भर गांवों के बीच से लोग अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार इसी संगम तट पर करते है जहाँ आज मकर संक्रांति के दिन प्रत्येक वर्ष मेले के आयोजन की परम्परा सैकड़ों साल से चली आ रही है । यहाँ आज संक्रांति के दिन उषा काल में स्नान दान आदि की क्रिया आध्यत्मिक महत्व बयाँ करती है ।यहाँ पर मेले का आयोजन सैकड़ों साल से होता आ रहा है जहाँ सीमावर्ती झारखण्ड,छत्तीसगढ़,बिहार,मध्यप्रदेश,आदि राज़्यों से चलकर मेला प्रेमी बड़ी संख्या में पहुचते है। दुद्धी बिंदमगंज मार्ग पर हिराचक गांव में कनहर के रेत पर दूर तक फैला संक्रांति का मेला आकर्षण के बावजूद रहस्य समेटे हुए है।मेले में खिलौने बेचने वाले तथा दूर दराज से आने वाले दुकानदार एक दिन पहले से ही जुट जाते है।मेले में गुड़ की जलेबी,लकठो,चाट पकौड़े के अलावे चरखी और जादू का खेल भी मेल प्रेमियों को आकर्षित कर रही है।कतिपय स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा यहाँ निः शुल्क शिविर भी लगाये जाते है।
वहीं संगम तट पर लगे मेले का लोगों ने आनंद उठाया। दोपहर बाद लगे मेले में सपरिवार पहुंचे लोग खरीदारी व मौज मस्ती के लिए आए संशाधनों का लुत्फ ले रहे थे। रंग बिरंगे परिधान में बच्चों व युवाओं की टोली खेल खिलौनों की ओर आकर्षित हो रहे थे। महिलाओं की भारी भीड़ व्यंजनों, चाट व गोल-गप्पे की दुकानों पर देखी गई। समय के साथ मेला के स्वरुप में भी काफी बदलाव देखा गया। इस दौरान समूचे मेला क्षेत्र के साथ कनहर ब्रीज पर विढंमगंज पुलिस व दुद्धी पुलिस,पीएसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद देखे गए।




