Sonbhadra News : मीतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव से बालू साईट के कर्मियों ने की हाथापाई, थाने में दी तहरीर

मीतापुर इलाके में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवा बालू साइट के कर्मियों की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई ।

news-img

sonbhadra

11:12 PM, April 12, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/नीरज सिंह (संवाददाता) 

० पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की स्कर्पियों की निकाली गई हवा

० स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन एलर्ट

चोपन (सोनभद्र) । रविवार को उस समय से हड़कंप मच गया जब थाना क्षेत्र के मीतापुर इलाके में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवा बालू साइट के कर्मियों की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई । बताया गया कि अनिल यादव अपने अपने दो-तीन साथियों के साथ मितापूर सोननदी के किनारे खड़े थे तभी भगवा बालू साईट के लगभग एक दर्जन लोग पहुंच कर उनसे तू तू मैं-मैं करने लगे देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गई । वहीं अनिल यादव के एक साथी को बालू साईट के कर्मी अपने साथ ले गए जिसके बाद सुचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने उक्त बालू साईट पर पहुंच कर बैठाये गये राजेंद्र यादव को अपने साथ लेकर चोपन थाने पहुंचे । उधर जैसे ही इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के लोगों को हुई तो तत्त्काल जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश पाण्डेय उर्फ चेखुर पाण्डेय,सुनील सिंह गोंड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, परमेश्वर यादव सहित दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंच गये । वहीं घटना के बाद अनिल यादव ने स्थानीय थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव अपने दो-तीन साथियों के साथ मीतापुर की ओर गए थे, जहां वे सड़क किनारे रुककर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान भगवा बालू साइट के लगभग आधा दर्जन कर्मी पोकलेन मशीन के माध्यम से नदी पार कर मीतापुर की तरफ पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचते ही बालू कर्मियों ने अनिल यादव से वहां खड़े होने को लेकर सवाल किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद अनिल यादव ने तत्काल स्थानीय थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और लिखित प्रार्थना पत्र देकर संबंधित बालू कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.