Sonbhadra News : बालू लदी टीपर सड़क पर पलटी, चालक घायल
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास टोला में तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर बालू लदी एक टीपर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसपर सवार टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
6:13 AM, May 23, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास टोला में तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर बालू लदी एक टीपर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसपर सवार टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला कोटा खास में मुरहू जायसवाल के घर के पास तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर बालू लदी एक टीपर तेलगुड़वा की तरफ जा रही थी कि सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा अधूरा छोड़े गए सड़क निर्माण कार्य से आने जाने वाला लेन कही ऊंची तो कही गहराई युक्त बनी हुई है जिससे जा रही टीपर का पहिया गहराई युक्त अधूरे पड़े लेन पर चला गया जिससे बालू लदी टीपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार चालक ड्राइवर प्रेमनाथ यादव निवासी झिरगाडण्डी थाना क्षेत्र कोन घायल हो गया, बताया जा रहा है कि चालक के हाथ में हड्डियों गंभीर चोट लगी है , घटना के बाद मौके पर पहुंचे आस पास के स्थानीय लोगों ने चालक को टीपर से बाहर निकालने के बाद डायल 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल चालक को इलाज के लिए चोपन अस्पताल भेज दिया गया।




