Sonbhadra News : समाजवादी पार्टी अपराधियों के बल पर सत्ता में रहती है- संजय निषाद
संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपाअपराधियों के बल पर सत्ता में रहती है। यही कारण है कि जब कभी कोई अपराधी मारा जाता है तो सबसे पहले सपा के लोग उस अपराधी का बचाव करने लगते हैं ।

sonbhadra
7:19 PM, September 30, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र के दौरे पर आए सूबे के मंत्री संजय निषाद ने सोनभद्र के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों के बल पर सत्ता में रहती है। यही कारण है कि जब कभी कोई अपराधी मारा जाता है तो सबसे पहले समाजवादी पार्टी के लोग उस अपराधी का बचाव करने लगते है। यही लोग अपराधियों को संरक्षण देते है । जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुंलद रहते है।
समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली ने बिजनौर में विवादित बयान दिया है । जिसमें उन्होंने यूपी में मुस्लिम आबादी बढ़ने की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के 2027 में सत्ता से बेदखल किए जाने का दावा किया।
इस सवाल का जबाब देते हुए संजय निषाद ने कहा कि इसका जबाब सपा और कॉंग्रेस को देना चाहिए कि क्या ऐसे लोगो की भर्ती करके इनका ग्रोथ करेगी ? यही कारण है कि देश में जनसंख्या कानून लाया जा रहा है।
वही प्रसाद में चर्बी के मिलावट मामले में कहा कि अगर घी 100 रुपये किलो है और टेंडर तीन सौ में करेंगे तो इसका मतलब भ्रष्टाचार के लिए दरवाजे खोल के रखे गए है। इसके लिए तो सबसे पहले डीपीआर बने और मानक के अनुसार गुडवत्ता के साथ टेंडर किया जाय।




