Sonbhadra news : सलखन भठवां से बेलछ, रुदौली मुख्य सम्पर्क मार्ग जल जमाव से राह चलना हुआ मुश्किल
भठवां से बेलछ रुदौली मुख्य सम्पर्क मार्ग जगह - जगह गड्ढों में तब्दील के साथ जल जमाव से छोटे बड़े वाहन को कौन कहे राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

sonbhadra
12:41 PM, July 24, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन भठवां से बेलछ रुदौली मुख्य सम्पर्क मार्ग जगह - जगह गड्ढों में तब्दील के साथ जल जमाव से छोटे बड़े वाहन को कौन कहे राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इन दिनों झमाझम बारिश से जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी सड़कों पर जम जाने से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक सलखन भठवां पुल के समीप अत्यधिक जल जमाव.से आम जनमानस समेत स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उक्त सम्बंध में मुस्तफा भाई, कमला प्रसाद, राजेश कुमार, ,संजय कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक श्यामलाल इत्यादि लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से जगह - जगह गड्ढों को भरने के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग किया है।जिससे आम जनमानस के साथ नन्हें मुन्ने छोटे बड़े सभी स्कूली बच्चों को भी राहत मिल सके।




