एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि 15 नवंबर 2025 की शाम से लेकर 18 नवंबर की दोपहर तक राहत बचाव कार्य में लगे सभी लोगों के लिए भोजन और नाश्ते का इंतजाम संगठन द्वारा लगातार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के आश्रितों को संतुष्ट करने भर का मुआवजा उपलब्ध कराया गया है। राय ने आगे कहा कि संगठन की ओर से यह भी वादा किया गया है कि सरकारी मदद दिलवाने में जितना संभव होगा, संगठन पूरा सहयोग करेगा ताकि आश्रितों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता मिल सके। कमेटी के सदस्यों ने स्वेच्छा से 10,000, 5,000, 2,000 और 21,000 रुपये का योगदान दिया, जिससे कुल 5 लाख रुपये की सहायता राशि मृत आश्रितों को दी गई।