Sonbhadra News : हिंडलको रेनुकूट में सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी इन्नोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन
सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर में किया गया।

sonbhadra
7:40 PM, March 8, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी इनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेन्टर में किया गया।
सेफ्टी इन्नोवेशन प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के जज श्री अमित चौरे, श्री तपस चौधरी, हिमांशु श्रीवास्तव, एच0आर0 सिंह, पकंज जोशी थे। इस प्रतियोगिता में रिडक्सन प्लान्ट के (मनीष कुमार, मिस अंजली मिश्रा, सन्त प्रसाद तिवारी, राम ध्यान यादव) ने प्रथम स्थान, फैब्रिकेशन प्लान्ट के (मिस अनुष्का श्रीवास्तव, मिस अनामिका राजबंषी, बी0 बी0 मिश्रा, पी0के0 दुबे) ने द्वितीय स्थान व एलुमिना प्लान्ट के ( अरविन्द सिंह, आकाष कुमार, गीरधारी, बी0 पी0 मधुकर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान संस्थान के मुखिया समीर नायक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम का संचालन शरत वाई आर एवं आर के श्रीवास्तव ने तथा विजेता टीम की घोषणा फायर एण्ड सेफ्टी हेड जय तिवारी ने किया।




