Sonbhadra News : ऑटो चालकों से मिले सदर विधायक, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिए टिप्स
वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित ग्राम कोटा के तेलगुडवा चौराहे पर आटो चालकों को एकत्र करके सदर विधायक भूपेश चौबे ने सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम आदि को लेकर जन जागरूकता संदेश दिया ।

sonbhadra
8:50 PM, July 19, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित ग्राम कोटा के तेलगुडवा चौराहे पर आटो चालकों को एकत्र करके सदर विधायक भूपेश चौबे ने सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम आदि को लेकर जन जागरूकता संदेश दिया ।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सायं चार बजे चोपन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर तेलगुडवा चौराहे पर सभी टेम्पो चालकों को एकत्र करके जागरुक करते हुए बताया कि आपके भरोसे दर्जनो परिवार इधर से उधर यात्रा करते हैं। आपको नियमों का पालन करते हुए सभी परिवारों को सुरक्षित पहुचाने की जिम्मेदारी है, जागरूकता के दौरान ऑटो चालकों को नशे आदि से दूर रहने की हिदायत दी गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलगुडवा चौक पर तीन माह से कोई भी पुलिस कर्मी पिकेट डियूटी पर दिन में मौजूद नहीं रहता है जिसके कारण मारपीट समेत कई घटनाएं घट चुकी है। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने पर सदर विधायक द्वारा चोपन थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए बताया कि नियमित रुप से तेलगुडवा चौक पर सिप्ट वार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाय। इस दौरान डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, चतरा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे समेत दर्जनो भापजा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




