Sonbhadra News : सदर विधायक ने फीता काटकर किया 'स्वदेशी पूर्वांचल मेले' का शुभारम्भ
नगर के आरटीएस क्लब में पूर्वांचल स्वदेशी मेला का सदर विधायक भूपेश चौबे और देश के जाने-माने मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा ने फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। यह मेला आदर्श व्यापार मंडल, युवा भारत.....

फीता काटकर मेले का शुभारम्भ करते सदर विधायक भूपेश चौबे व हास्य कलाकार अभय शर्मा......
sonbhadra
4:19 PM, January 17, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सोनांचल के लिए आगामी तीन हफ्तों तक चलेगा स्वदेशी महोत्सव
सोनभद्र । नगर के आरटीएस क्लब में पूर्वांचल स्वदेशी मेला का सदर विधायक भूपेश चौबे और देश के जाने-माने मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा ने फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। यह मेला आदर्श व्यापार मंडल, युवा भारत ट्रस्ट एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर यह आयोजन सोनभद्र जनपद को सस्ते, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस मेले को सोनभद्र के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वदेशी अभियान की सराहना की और कहा कि यह मेला स्थानीय उद्यमियों, कलाकारों एवं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
मेला आयोजन समिति की ओर से युवा भारत ट्रस्ट के सचिव एवं मेला प्रबंधक सुशील उपाध्याय तथा गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह मेला स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने तथा आम जनता को सस्ते व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ0 संजय चतुर्वेदी, दिलीप जायसवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, महिला मोर्चा महामंत्री रुबी गुप्ता, विनय मिश्रा, अमित पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वदेशी मेला को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर अनुज कुमार सिंह, अनमोल गुप्ता, विनय केसरी, शाहिद खान, आशीष पाल, गणेश घर, ओम कुशवाहा, जगत, दिनेश, तनवीर, अंकित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




