Sonbhadra News : नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को सदर विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
विकास खंड चतरा के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने नव नियुक्त 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

sonbhadra
4:01 PM, August 27, 2026
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । विकास खंड चतरा के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने नव नियुक्त 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधायक ने सहायिकाओं को निष्ठा एवं जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उत्कर्ष सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) विनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा योगेंद्र बिंद, विनय श्रीवास्तव, श्यामू मिश्रा,मनोज कुमार दूबे, अरुण कुमार चौधरी, दिवाकर चौधरी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का माहौल रहा।




