Sonbhadra News : सदर विधायक ने 82 दिव्यांगों को वितरित किया सहायक उपकरण
सेवा पखवाड़ा/मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड कोन के दिव्यांग जनों को गयवंती देवी इंटर कालेज कोन में विधायक सदर भूपेश चौबे ने 82 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के.....

sonbhadra
5:57 PM, September 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे/पी0क0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । सेवा पखवाड़ा/मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत विकास खण्ड कोन के दिव्यांग जनों को गयवंती देवी इंटर कालेज कोन में विधायक सदर भूपेश चौबे ने 82 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्म निर्भर बन रही हैं, इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन का विकास हो रहा है।"
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि "40 ट्राईसाईकिल, 12 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 5 स्मार्ट केन व 15 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया।"
इस मौके पर बीडीओ कोन जितेंद्र कुमार दूबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग के सुयश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन उपस्थित रहे।




