Sonbhadra news : सदर ब्लाक प्रमुख भाजपा अजित रावत ने हाईडिल मैदान में लगे प्रदर्शनी मेले का फीता काट के किया उद्घाटन
हाईडिल मैदान में रविवार को सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत ने मेले का उद्घाटन करके प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।

sonbhadra
11:30 AM, September 22, 2025
राहुल सिंह (संवाददाता)
- मेला प्रबंधक ने बताया कि इस मेले में तरह तरह की प्रदर्शनी आई हुई है जनपद वासी उठाए मेले का आनंद
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील अंतर्गत हाईडिल मैदान में रविवार को सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत ने मेले का उद्घाटन करके प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मेला प्रदर्शनी का ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके साथ मेला प्रबंधक व भाजपा नेता मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख अजित रावत ने कहां की मेला प्रदर्शनी एक मनोरंजन के लिए एक अच्छी जगह है और यहां पर घरेलू खरीदारी के लिए हर चीज मिलती है और बच्चों के लिए झूला मिकी माउस और आइसक्रीम से बहल रहे है। मेला अच्छी चीज है, जिससे लोगो का वातावरण बदलता है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा जनपद सोनभद्र के निवासी इस मेला प्रदर्शनी में आए और इसका लुत्फ उठाएं। वहीं पर मेला प्रदर्शनी में बड़े और छोटे झूले ,पानी पूरी,चाट,झाड़ मूडी का स्टाल लगा है। जोकि काफी वह सुहाना लग रहा है। फिलहाल रोवेर्ट्सगंज में मेला प्रदर्शनी के लगने से काफी उत्साह देखा जा रहा है और शाम ढलते ही काफी संख्या में लोग यह देखे जाते हैं पुलिस की भी व्यवस्था यहां पर चुस्त-दुरुस्त रहती है। मेले में जगह जगह सीसी कैमरे भी लगे हुए है।इस मेले का देख रेख अंजू भाई कब नेतृत्व में हो रहा है।
इस मौके पर अनुपम त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, ऋतू अग्रहरि,गप्पू जायसवाल, बल्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




