Sonbhadra News : रन फॉर यूनिटी-सामुहिक शक्ति और एकता की दौड़ में दौड़ा दुद्धी क्षेत्र
खेल मैदान दुद्धी से पद यात्रा प्रारम्भ होकर महुली खेल मैदान पहुँच कर सभा मे तब्दील हुआ

janpad news live
11:26 AM, November 12, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार दोपहर दुद्धी से महुली तक भव्य राष्ट्रीय एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा दुद्धी के रामलीला मैदान से शुरू हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल तथा एसी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संचालन में प्रदेश संयोजक नागेश देव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रसन्न पटेल, दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय, तथा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई।
पदयात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर गोदाम तक पहुंची, उसके बाद यह महुली की ओर बढ़ी। कनहर नदी पुल पर पहुंचने पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज,एम एस डिग्री कालेज पोलवा, शिवम इंटर कालेज महुली के छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।पद यात्रा में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं सहित भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।यात्रा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के हाथों में लहराते हजारों तिरंगे थे, जो राष्ट्रीय एकता और जन-जागरण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि ने पदयात्रा में शामिल युवाओं में एकता, देशभक्ति और संकल्प जागृत करने का प्रतीक बताया।
जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष एसी/एसटी आयोग ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। आज हमें उसी एकता और समरसता की प्रेरणा लेनी चाहिए।




