Sonbhadra News : इस ब्लॉक में नियमों की उड़ी धज्जियाँ: पखवाड़े भर से अटकी जी -राम -जी मजदूरों की मजदूरी,खातों में नहीं पहुंचा पैसा
दुद्धी ब्लॉक में नियमों की उड़ी धज्जियाँ: पखवाड़े भर से अटकी जी -राम -जी मजदूरों की मजदूरी, खातों में नहीं पहुंचा पैसा दुद्धी (सोनभद्र

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:58 AM, August 25, 2026
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विकास खंड दुद्धी के जी राम जी योजना में सरकारी दिशा-निर्देशों और श्रम नियमों को ठेंगा दिखाते हुए गरीब मजदूरों के भुगतान को अधर में लटका दिया गया है। विभिन्न गाँव के सैकड़ों मजदूरों को काम किए हुए पखवाड़े भर (15 दिन) से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उनके बैंक खातों में मजदूरी की एक भी कौड़ी नहीं पहुँची है। भुगतान में हो रही इस प्रशासनिक देरी के कारण अब इन ग्रामीण परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है तों वहीं रक्षाबंधन और जन्माष्टमी त्यौहार भी फीका पड़ता हुआ नजर आ रहा है।
15 दिन की समय सीमा बीती, जिम्मेदार मौन-
शासन के सख्त नियम हैं कि जी राम जी योजना के तहत काम पूरा होने के अधिकतम 15 दिनों के भीतर हर हाल में मजदूरों के बैंक खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर हो जाना चाहिए। इस समय सीमा को पार करने पर मजदूरों को नियमानुसार अतिरिक्त मुआवजे का भी हक बनता है। परंतु दुद्धी ब्लॉक में इस नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 15 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी मजदूरों के बैंक खातों में राशि नही भेजी गई, जिससे जी राम जी के मजदूर परेशान है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दुद्धी जितेंद्र नाथ दूबे का पक्ष जानने के लिए सीयूजी फोन नम्बर पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नही होने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका।




