Sonbhadra News : बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हंगामा, रेणुकूट बाजार में घंटों चला तमाशा, वीडियो वायरल
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के निकट सोमवार को बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) । पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के निकट सोमवार को बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बीच बाजार हंगामे में बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार व राहगीर परेशान हो उठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गुट के सदस्य अपने वाहनों पर चढ़कर जोरदार हंगामा करते रहे। वे सड़क के बीच खड़े होकर शोर-शराबा करते रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। वहीं दूसरा गुट इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा और बीच-बीच में जवाबी बहस भी करता दिखा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे स्थिति और बिगड़ती गई। करीब घंटों तक चले इस तमाशे के कारण गांधी मैदान के पास मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोग भी इस हंगामे से हलाकान दिखे और कई लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। वहां दोनों गुटों के बीच बातचीत कराकर समझौता कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का हंगामा और यातायात बाधित करने जैसी हरकत दोबारा न करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि दोबारा इस तरह की घटना सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।