Sonbhadra News : लापरवाही के आरोप में आरपीएफ दरोगा एवं सिपाही निलंबित, जांच शुरू
प्रयागराज पेशी पर ले जाए जाने के दौरान चुनार रेलवे स्टेशन से फरार होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट धनवाद की तरफ से बड़ी कार्यवाही करते हुए आरपीएफ दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दी गयी है ।
sonbhadra
6:53 PM, August 2, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
■ पेशी पर ले जाते समय चकमा देकर आरोपी ट्रेन से हो गया था फरार
चोपन (सोनभद्र) । गुरुवार को आरपीएफ पुलिस चोपन की तरफ से तार कटिंग के आरोप में पकड़े गए आरोपी करन निवासी सेक्टर दस ओबरा को प्रयागराज पेशी पर ले जाए जाने के दौरान चुनार रेलवे स्टेशन से फरार होने के बाद आरपीएफ कमांडेंट धनवाद की तरफ से बड़ी कार्यवाही की गई है । लापरवाही के आरोप में आरपीएफ दरोगा निरंजन मिश्रा एवं कांस्टेबल महेश यादव को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है । इस बाबत आरपीएफ कमांडेंट धनबाद अनुराग मीणा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर दरोगा एवं कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जांच बैठा दी गई है । समाचार लिखे जाने तक फरार आरोपी की तलाश जोर शोर से जारी रही ।




