Sonbhadra News : हेलमेट-सीटबेल्ट न लगाने वालों को दिए गुलाब के फूल, चला जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नौवें दिन सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक सवार, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार....

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर जागरूक करते ARTO और ट्रैफिक इंस्पेक्टर
sonbhadra
8:12 PM, January 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर कराया एहसास
• ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को गुलाब देकर किया जागरूक
सोनभद्र । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नौवें दिन सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक सवार, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार सवारों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर उन्हें नियम तोड़ने का अहसास दिलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से हादसे कम होंगे।
स्वर्ण जयंती चौक पर परिवहन विभाग ने चलाया 'रोज एट रोड' कार्यक्रम -
जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन धनवीर यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर रोज एट रोड कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध किया कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने जान-पहचान के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि सड़क दुर्घटना आपकी गलती से ही हो। इसलिए आगे चलने वाली गाड़ियों से उचित दूरी बनाकर चलें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। उन्होंने नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के क्रम में समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिया कि नियम विरुद्ध किसी को पेट्रोल न दिया जाए।
31 जनवरी तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह -




