Sonbhadra News : आंधी-पानी में कई घरों के छप्पर उड़े, भारी नुकसान
कोटा गांव के टोला परासपानी में तेज आंधी-पानी ने ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है । जहाँ कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं कई गरीब किसानों का आशियाना उजड़ गया ।

sonbhadra
7:40 PM, May 4, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । सोमवार को विकास खंड चोपन अंतर्गत कोटा गांव के टोला परासपानी में तेज आंधी-पानी ने ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है । जहाँ कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए वहीं कई गरीब किसानों का आशियाना उजड़ गया ।
चोपन ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा में सोमवार को हुई तेज आंधी और पानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी । अचानक बदले मौसम ने कई गांवों में लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर व एस्बेस्टस उड़ गए तथा कई के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, तेज आंधी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाके में कच्चे घर में रह रहे लोगों पर पड़ा है, जिनका आशियाना हवा के झोंका में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया, आस पास के अलग-अलग गांवों से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं, वही कोटा गांव के परासपानी निवासी मोटी चन्द पुत्र हरि शंकर का कच्चे घर के ऊपर लगा छप्पर व एस्बेस्टस तेज आंधी में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बच्चे महिलाएं सहित पूरा परिवार सहमा हुआ है मोती चन्द के परिजनों ने इस बात को परेशान है कि तेज हवा से छत तो उजड़ गया है यदि बारिश की बूंदों से हमारे कच्चे घर की मिट्टी की दीवार न गिर जाए हम गरीब का छठ उजड़ गया है अब आशियाना भी न छिन जाएगा तो हम गरीब लोग कहां जाएंगे।परासपानी इलाके में कच्चे घर रहने वाले हरिशंकर गोड ,हीरालाल राम सुन्दर ,रामबरन ,मंगरु आदि के घर के ऊपर लगे छप्पर व एस्बेस्टस तेज आंधी से क्षतिग्रस्त हो गए
जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है ।




