Sonbhadra news : सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल में रविवार को सायं एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई ।

sonbhadra
9:34 PM, September 20, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल में रविवार को सायं एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई । उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी ।
प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज कुमार निवासी ग्राम मझौली 26 वर्ष और सूरज कुमार निवासी ग्राम कटौली 25 वर्ष बाइक से दुद्धी की ओर जा रहे थे तभी ग्राम कादल के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गई l उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । एस एच ओ ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।




