Sonbhadra News : रामगढ़ में सड़क दुघर्टना, युवक की मौत
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर दिया।

sonbhadra
6:30 PM, June 7, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की दोपहर में नंदलाल (21) पुत्र राहुल निवासी पन्नूगंज अपने घर से बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तेलाड़ी जा रहा था। वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि एकाएक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसका सिर का हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। नाराज परिजन व ग्रामीण अज्ञात ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, पन्नूगंज थाना, रामपुर बरकोनिया थाना, राबर्ट्सगंज कोतवाली व महिला थाना प्रभारी भी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।




