Sonbhadra News : करमा में सड़क हादसा, गयी दो युवकों की जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही के समीप रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बीती रात हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

sonbhadra
1:30 PM, July 14, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही के समीप रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बीती रात हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची करमा पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे रात सुरेन्द्र कुमार पाल 22 वर्ष पुत्र सियाराम पाल निवासी कलवारी माफी गुरुदेव नगर, थाना मड़िहान मिर्जापुर एवं मुन्ना 27वर्ष पुत्र राम अवध निवासी धुरकर, थाना राजगढ़ मिर्जापुर बाइक से हिन्दुआरी की तरफ से अपने घर जा रहे थे, वे दोनों खैराही के पास पहुंचे थे कि बेतरतीब तरीके से खड़ी हाईवा में पीछे से जा घुसे, जिससे सुरेन्द्र कुमार पाल की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे घायल मुन्ना को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को विधिक कार्यवाही करते हुए अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।




