Sonbhadra News : केक काटकर रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया मीरापुर उपचुनाव में मिली जीत का जश्न
यूपी उपचुनावों में मुजफफरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर जीत से राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गयी। रॉबर्ट्सगंज स्थित राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी....

केक काटकर उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते रालोद कार्यकर्ता
sonbhadra
10:31 AM, November 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । यूपी उपचुनावों में मुजफफरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर जीत से राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गयी। रॉबर्ट्सगंज स्थित राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट जीत की ख़ुशी मनाई। बताते चलें कि उपचुनाव में प्रदेश की 9 सीटों में से 7 सीटों पर जीत हासिल किया।
इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने उपचुनाव में प्रदेश की नौ में से सात पर भाजपा रालोद गठबंधन की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दिया।
इस दौरान दीपक गुप्ता, सुधाकर दुबे, आशु केजरीवाल, सचिन गुप्ता, कल्लू बाबा, गुड्डू माली, मन्नी, जित्तु, अर्थव, नितेश केशरी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




