Sonbhadra News : रालोद की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक मे जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान संगठन विस्तार के क्रम में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की....

sonbhadra
6:31 AM, July 14, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक मे जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान संगठन विस्तार के क्रम में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष nev पदाधिकारियों से फीडबैक लिया।
जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सोनभद्र में संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए कहा कि "रालोद किसान, कमेरा और ग्रामीण पृष्ठभूमि की पार्टी है। गांव-गांव में इसको स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य है। विगत दिनों सोनभद्र दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। जयंत चौधरी के निर्देशों का पालन करते हुए हम सोनभद्र में अपनी पुरानी मजबूत स्थिति को पुनः प्राप्त करेंगे। कौशल विकास के क्रम ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी के विषय पर भी चर्चा हुई। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि हमारे नेता सोनभद्र के वनवासी,ग्रामीण और पिछड़े नौजवानों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं लाभ भी लोगों को प्राप्त हो इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को भी कहा है।"
वहीं जिला महासचिव संगठन पवन शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की।
वहीं युवा रालोद प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि "संगठन विस्तार क़ो लेकर युवा रालोद की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार जन-जन तक अपनी भागीदारी के लिए गाँवों का रुख किया है और ज्यादा से ज्यादा नौजवान, किसान और आदिवासी समाज क़ो अपने साथ जोड़ने का काम कर रहा है। इससे जनपद सोनभद्र में भी अब रालोद का जनाधार बढ़ने लगा है।"
महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शांति वर्मा ने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन में जोड़ने के साथ उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की।




