Sonbhadra News : वांछित अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित
अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है तथा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन, हाथीनाला एवं ओबरा में कुल 5 अभियोग पंजीकृत है

sonbhadra
8:33 PM, September 28, 2026
- गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सख्त
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026 धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया है।
उक्त अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है तथा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन, हाथीनाला एवं ओबरा में कुल 5 अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सम्बन्धित पुलिस टीमों को वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अभियुक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उक्त वांछित अभियुक्त के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सूचना होने पर पुलिस को तत्काल अवगत करायें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।




