Sonbhadra News : टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की घायल
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार रामदेव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र अमरनाथ खरवार निवासी ढौवकी नाला पिपरी को अपने वाहन से रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया।

sonbhadra
10:22 PM, November 27, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला तिराहे के पास रेणुकूट मार्ग पर पर एक बाइक सवार टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम हाथीनाला थाना के पास तिराहे से कुछ दूरी पर रेणुकूट मार्ग पर डाला की तरफ से जा रहा बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं हाथीनाला थाना के तिराहे पर मौजूद थाना की पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार रामदेव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र अमरनाथ खरवार निवासी ढौवकी नाला पिपरी को अपने वाहन से रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।




