Sonbhadra News : कोडिन कफ सिरप मामले में आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित
कोडिन कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मामले में वांछित चल रहे 4 अभियुक्तों के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

फाइल फोटो
sonbhadra
6:22 PM, December 30, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र। कोडिन कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए मामले में वांछित चल रहे 4 अभियुक्तों के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
सभी वांछित अभियुक्त (1) शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल, निवासी ए-, 9/24je, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना- आदमपुर जनपद वराणसी
(2) विशाल उपाध्याय पुत्र सतपाल, निवासी अशोक बिहार कालोनी, थाना- सरसावा जनपद सहारनपुर
(3) निशांत उर्फ रवि गुप्ता पुत्र ज्ञानचंद्र गुप्ता, निवासी वार्ड संख्या- 06, चांदनी चौक, नई बाजार, थाना- भदोही, जनपद भदोही
(4) विजय गुप्ता पुत्र स्व0 राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी के-64/I ए, गोला दीनानाथ कबीर चौरा, थाना- कोतवाली, जनपद वराणसी
पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित कर यह साफ कर दिया है कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और आगे और भी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।




