Sonbhadra News :सेवानिवृत रजिस्ट्रार कानूनगो सहित दो कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
राजस्व विभाग से सेवानिवृत होने वाले दो कर्मचारियों को बुधवार को दुद्धी में राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में सेवानिवृत कर्मचारियों की ऑंखें नम हो गई।

sonbhadra
8:57 PM, June 4, 2025
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र।राजस्व विभाग से सेवानिवृत होने वाले दो कर्मचारियों को बुधवार को दुद्धी में राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संघ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में सेवानिवृत कर्मचारियों की ऑंखें नम हो गई। सेवानिवृत रजिस्ट्रार कानूनगो निजामुद्दीन और संग्रह अनुसेवक श्रवण 31 मई 2025 को सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी एसडीएम निखिल यादव एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अंजनी गुप्ता रहे। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि निखिल यादव ने कहा कि सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत होने वाली पल बेहद यादगार होती हैं, क्योंकि सेवा काल में विभाग में रहते हुए अपने अधिकारियो तथा साथी कर्मचारियों के साथ -साथ आमजन मानस से लगाव हो जाती हैं। सफल सेवा के बाद अब अपने परिवार बच्चों को पूर्ण समय देने का समय आ गया हैं। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल संघ द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को मोमेंटो, छाता देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान रजिस्ट्रार क़ानूनगो की सेवाभाव को याद करते हुए जमकर सराहना की गई।तहसीलदार दुद्धी ने सेवानिवृत दोनों कर्मचारियों को अपनी सरकारी गाड़ी से घर तक छोड़वाया।
इस दौरान नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह,कानूनगो खरपत्तू, केदार नाथ, अखिलेश शुक्ला, नागेंद्र पाठक, सुरेश चंद पाण्डेय,तेजप्रताप सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता,अरुण कन्नौजिया,महेंद्र यादव,मकबूल, लाल बाबू, राघवेंद्र,संतोष यादव, अश्वनी कुमार, प्रभात पटेल, वर्षा, रीता, अनीता, सावित्री, सरिता सहित अन्य लेखपाल व कर्मचारी गण मौजूद रहे।