Sonbhadra News : कोन ब्लाक के एकाउंटेंट हुये सेवानिवृत्त, हुआ भव्य विदाई समारोह
विकास खण्ड कोन में पिछले डेढ़ वर्ष से लेखाकार के पद पर कार्यरत चन्द्रकांत द्विवेदी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। जिनका बुधवार को बीडीओ डा. जीतेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में भव्य विदाई समारोह किया गया

सेवानिवृत्त के बाद विदाई समारोह
sonbhadra
7:13 PM, April 2, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ कोन के लेखाकार के पद पर दुद्धी के लेखाकार ने किया पद भार ग्रहण
कोन (सोनभद्र) । विकास खण्ड कोन में पिछले डेढ़ वर्ष से लेखाकार के पद पर कार्यरत चन्द्रकांत द्विवेदी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए । जिनका बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी डा. जीतेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त लेखाकार चंद्रकांत द्विवेदी अपने कार्यकाल के दौरान सभी कर्मचारियों व ठेकेदारों से मधुर संबंध थें।जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त के पश्चात बुधवार को ब्लाक कर्मचारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में श्री द्विवेदी का विदाई समारोह का आयोजन कर फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह, देकर भावभीनी विदाई किया।इस मौके पर ज़िले के विकास खण्ड नगवा, चोपन, दुध्दी, म्योरपुर,चतरा ,कोन के खण्ड विकास अधिकारी ने विदाई समारोह में उपस्थित होकर श्री द्विवेदी का स्वागत करते हुए दिर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना किये। इसके अलावा एडीओ पंचायत, सुनील पाल ,एडीओ कृषि,एडीओ एसटी ,एडीओ युवा कल्याण समेत ब्लाक के सभी कर्मचारियों व क्षेत्र के ग्राम प्रधान, कुडवा सुजीत यादव, कचनरवा राजनारायण भारती ठेकेदार अलख नारायण शुक्ला, मिथिलेश जायसवाल,इबरार अली,श्रवण कुमार, जगरनाथ शर्मा, अखिलेश तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने लेखाकार के विदाई समारोह में शामिल होकर भव्य विदाई किया।




