Sonbhadra News : कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान, दो जवान 'कॉप ऑफ द मंथ' से सम्मानित
जनपद में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने "कॉप ऑफ द मंथ" का.......

sonbhadra
5:24 PM, February 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने "कॉप ऑफ द मंथ" का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि "16 व 17 वर्षीय दो अपह्रता किशोरियों की क्रमशः 20 जनवरी को औरंगाबाद बिहार तथा 31 जनवरी को नेवादा बिहार से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द करने वाले दो पुलिसकर्मियों आरक्षी धनन्जय यादव एवं आरक्षी अनुराग शुक्ला को कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया प्रयास जनहित, मानवता एवं जिम्मेदार पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें "कॉप ऑफ द मंथ" प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।"




