Sonbhadra News : दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रेजिडेंट डाॅक्टर, मरीज परेशान
में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिसको लेकर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं।

सोनभद्र
7:41 PM, August 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शनिवार को दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिसको लेकर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गईं। बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए ही लौट आए हालांकि, इमेरजेंसी सेवाएं जारी रही और गंभीर मरीजों को डॉक्टरों ने इलाज किया। वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
आज सुबह मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण हाल में रेजिडेन्स डॉक्टरों ने सभी ओपीडी सेवाएं बंद कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टरों के ‘वी वांट जस्टिस’ व ‘सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी नहीं’ के नारे गूंजते रहे। रेजिडेंट डाॅक्टरों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बगैर दिखाए ही बैरंग वापस लौट गए।
इस दौरान डॉ0 स्मृति सागर, डॉ0 रिचा पांडेय, डॉ0 सुकृति, डॉ0 अभय यादव, डॉ0 शिवेंद्र, डॉ0 उजाला सहित अन्य डॉक्टर्स और पैरमेडिकल स्टाप मौजूद रहे।




