Sonbhadra news : कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।

sonbhadra
10:09 AM, October 17, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इसके तहत कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, एक पुलिसकर्मी का तबादला निरस्त करते हुए उसे पुलिस लाइन में ही रखा गया है। मुख्य आरक्षी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कौन कहां से कहां गया?
- योगेंद्र पांडेय: काशीराम आवास चौकी इंचार्ज से रेनुसागर चौकी इंचार्ज बनाए गए।
- गिरिजेश प्रताप सिंह: पुलिस लाइन से काशीराम आवास चौकी इंचार्ज बनाए गए।
- शकील अहमद खान: पुलिस लाइन से राबर्ट्सगंज में उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर भेजे गए।
- विजय यादव: अनपरा तबादला निरस्त, अब पुलिस लाइन में ही रहेंगे।
- मुख्य आरक्षी अफजाल शेख: पुलिस लाइन से चुनाव सेल में भेजे गए।




