Sonbhadra News :मानदेय कटौती को लेकर एएनएम/ सीएचओ में नाराजगी, डीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा
मानदेय कटौती को लेकर एएनएम/ सीएचओ में नाराजगी, डीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा

बीपीएम को ज्ञापन सौपते ए एन एम /सी एच ओ
sonbhadra
7:38 PM, October 3, 2025
मानदेय कटौती को लेकर एएनएम/ सीएचओ में नाराजगी, डीएम के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा
दुद्धी, सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र द्वारा दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ केंद्रों पर तैनात एएनएम एवं सीएचओ का मानदेय रोके जाने से नाराजगी देखी जा रही हैं। मानदेय रोके जाने को लेकर शुक्रवार को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर क्षेत्र के एएनएम एवं सीएचओ ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन करते हुए कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि एएनएम एवं सीएचओ को टीकाकरण, परिवार नियोजन, एन एन सी, ई कवच, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड,मंतरा आदि की ऑनलाइन फीडिंग करनी पड़ती हैं और गाँव में ट्रिपल ए की मीटिंग सहित शासन की अन्य कार्यों को करना पड़ता हैं फिर भी प्रगति समीक्षा के नाम पर दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व के समय मानदेय कटौती की जा रही हैं जो उचित नहीं हैं। अंत में जिलाधिकारी महोदय के नाम सम्बोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक के अनुपस्थिति में बीपीएम को सौपा।समस्त एएनएम ने इस ओर जिला अधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानदेय जारी कराने की मांग उठाई हैं।
इनसेट -महिला कर्मचारियों को नवरात्रि में भी नहीं मिला मानदेय और दूसरी तरफ चलती रही मिशन शक्ति कार्यक्रम
दुद्धी, सोनभद्र।स्वास्थ विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं ने कहा कि शासन द्वारा इस नवरात्रि में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूक करने सहित उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए जो काफ़ी सराहनीय रहा लेकिन महिला कर्मचारियों ने अफ़सोस जताया कि इस नवरात्रि जैसे पर्व में भी महिला कर्मचारियों को वेतन मानदेय नहीं दिया जाना चिंतनीय हैं।




