Sonbhadra news : मारपीट के मामले में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
गलौच करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे वह चोटिल हो गया और जब उसके माता-पिता और पत्नी बचाने आई तो उनके साथ भी गाली-गलौज की पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

shahjahanpur
5:35 PM, November 4, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव कुसुमा निवासी शुभम वर्मा पुत्र रामदास वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीतें 20 अक्टूबर को देर रात पटाखे जला रहा था और वहां से कुछ दूरी पर पर गांव के रहने वाले प्रमोद वर्मा पुत्र नामालूम अनिल वर्मा पुत्र मदनलाल, कपिल वर्मा पुत्र मदनलाल सहित अन्य लोग मौजूद थे जिसके पास वह गया तो उन्हें लगा कि ये मेरा वीडियो बना रहा है। जिसपर नाराज होकर बेवजह गाली-गलौच करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे वह चोटिल हो गया और जब उसके माता-पिता और पत्नी बचाने आई तो उनके साथ भी गाली-गलौज की पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




