Sonbhadra News : पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से अपने रिश्तेदार घर जा रहे

sonbhadra
1:17 PM, November 18, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । करमा थाना क्षेत्र के केकराही में मंगलवार रात करीब 8 बजे पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान राजेश पटेल (32 वर्ष), निवासी ग्राम कुरहुल, चोपन के रूप में हुई है। घायल की पहचान प्रदीप पटेल (25 वर्ष), निवासी डेहरी कला कतवरिया के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से अपने रिश्तेदार घर जा रहे थे।
रिश्तेदार के घर से करीब 1 किलोमीटर पहले ही उनकी बाइक की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर और खलासी पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है




