Sonbhadra News : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल गाँधी को कोर्ट से राहत, कांग्रेसी बोले - सत्यमेव जयते
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी....

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा.....
sonbhadra
6:27 PM, December 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य आरोपी प्राथमिकी की प्रतिलिपि पाने के हकदार नहीं है। इसको लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है।
जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया कि "नेशनल हेराल्ड केस सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, नेशनल हेराल्ड अँग्रेजों के ख़िलाफ बुलंद क़लम थी। शायद यह बात भाजपा को नहीं मालूम है, नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी, लेकिन ये लोग (भाजपा) CBI और ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर रहे हैं, खासकर गांधी परिवार को सताया जा रहा है। 16 दिसंबर के अदालत के फ़ैसले ने मोदी सरकार द्वारा काँग्रेस पार्टी के नेताओं पर लगाये गए झूठे आरोप, साज़िश और बदले की भावना को पूरी तरह बेनक़ाब कर दिया है। मोदी-भाजपा-संघ सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जो बदले की राजनीति के लिए किसी भी हद तक गिरकर भारत के लोकतंत्र-संविधान व कानून को कलंकित कर सकती है। नेशनल हेराल्ड केस इसका जीवंत प्रमाण है नेशनल हेराल्ड मामले में ED की चार्जशीट पर न्यायालय ने संज्ञान लेने से मना कर दिया है। ये BJP की कई साल से चली आ रही राजनीतिक साजिश की करारी हार है। मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष का हौसला तोड़ने की कोशिश करती आई है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शशांक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सदा गंदी-ओछी राजनीति करती है। गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए पिछले 12 वर्षों से गन्दी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गाँधी परिवार के साथ-साथ देश की जनता से भी माफ़ी मांगनी चाहिए।




