Sonbhadra News : रिश्ता हुआ शर्मसार, बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना रविवार शाम को सामने आई, जब बेटी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra
5:43 PM, March 10, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना रविवार शाम को सामने आई, जब बेटी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, रविवार शाम को उसके पिता उसे दवा दिलाने के बहाने घर से ले गए थे। रास्ते में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास एक सुनसान वन क्षेत्र देखकर उन्होंने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान लगभग 50 वर्षीय गंगा दयाल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। उसके 6 बच्चे है। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर भभुआ जिले के गौरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में वह सोनभद्र में रहता है और ओबरा इलाके में गल्ला बेचने का काम करता है। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोपन थाना पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माँ का निधन कई साल पहले हो चुका है। आरोपी पिता ओबरा नगर में एक छोटा सा व्यापार करता था और अपनी बेटी का पालन-पोषण अपने साथी के साथ करता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



