Sonbhadra News :महुली में रामलीला समिति का हुआ पुनर्गठन, अरविन्द बने अध्यक्ष
महुली में रामलीला समिति का हुआ पुनर्गठन, अरविन्द बने अध्यक्ष

sonbhadra
4:16 PM, September 21, 2026
महुली में रामलीला समिति का हुआ पुनर्गठन, अरविन्द बने अध्यक्षधर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के महुली खेल मैदान में मंचित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला के सम्बन्ध में एक अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी का पुनर्गठन सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।नई कमेटी में ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं वीरेंद्र कनौजिया व जितेंद्र जौहरी को उपाध्यक्ष, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार को सचिव बनाया गया। प्रबंधन की जिम्मेदारी बुद्धनाथ कनौजिया, मनोज कुमार व दिरगज राम को दी गई। संजीव जौहरी (समाजसेवी)को रामलीला समिति का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, सुशील गुप्ता, राजन चौधरी व मनोज कुमार कनौजिया को संरक्षक बनाया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने बताया कि महुली में पिछले 80 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन होता आ रहा है। आधुनिकता के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला जैसी पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियां धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं, लेकिन महुली के रामलीला समिति द्वारा इस परंपरा को आज भी कायम रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन आठ अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला को व्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर चर्चा की।




