Sonbhadra News: घोरावल मे बरसात से गिरा कच्चा घर,गृहस्थी का सामान नुकसान
लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से सभी कच्चे घरों को नुकसान पहुंच रहा है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम लेकिन कच्चे घर प्रभावित अवश्य हो रहे हैं। घोरावल में दीपचंद उमर का कच्चा घर भी बारिश के कारण गिर पड़ा।

sonbhadra
11:34 PM, September 29, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल नगर स्थित वार्ड क्रमांक 2 में दीपचंद उमर पुत्र बलीकरन निवासी कस्बा घोरावल का कच्चा घर शनिवार की रात बरसात में गिर गया। घर गिरने से हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हुआ। आसपास के लोगों ने घर मे फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि दीपचंद का कच्चा घर शनिवार की रात बरसात के कारण भर भरा कर गिर गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े। आसपास के लोगों द्वारा घर में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घर गिरने के कारण मकान में रखा बर्तन ,कुर्सी, गल्ला राशन एवं घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग अच्छा था की कोई जनहानि नहीं हुई। इसकी सूचना गृह स्वामी दीपचंद ने घोरावल तहसील मे दी है ताकि उस गरीब परिवार को सरकारी सहायता मिल सके।




