Sonbhadra news : रौनियर समाज ने मनाया सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का राज्याभिषेक दिवस
ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज ने हिंदू सम्राट रौनियार वैश्य समाज के पूर्वज हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का राज्याभिषेक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

sonbhadra
7:38 PM, October 8, 2024
आर के (संवाददाता)
- समाज की मजबूती व एकजुटतापर दिया गया बल।
- केंद्र सरकार ओबीसी की सूची में समाज को शामिल करें।डा. ए के रौनियार
सागो बांध(सोनभद्र) बभनी क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बैना में सोमवार को ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज ने हिंदू सम्राट रौनियार वैश्य समाज के पूर्वज हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का राज्याभिषेक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक/ अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर माल्यार्पण पूजन करते हुए राजा का अभिषेक दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर रौनियार परिवार के लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज परिवार के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि हमारी बिरादरी की राजनीति में उपस्थित बहुत कम है। हमारी जनसंख्या के अनुसार हम लोगों को पहचान नहीं मिल पा रही है। रौनियार जाति को केंद्र में पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त नहीं है उसके लिए हम सब संगठित होकर सरकार से मांग करेंगे,जिससे आने वाले नौजवानों का भविष्य सुधर सके, समाज के लोगों का उत्पीड़न व शोषण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। जनपद सोनभद्र में समाज के नाम पर भव्य धर्मशाला के निर्माण की भी पहल की जा रही है।
बैजनाथ रौनियार जिला अध्यक्ष गढ़वा ने अपने संबोधन में कहा कि आज गर्व का दिवस है। आज ही के दिन 7 अक्टूबर 1556 को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य मुगल सम्राट अकबर को हराकर दिल्ली के राज गद्दी पर आसीन हुए थे, और उसी दिन उन्हें विक्रमादित्य की भी उपाधि मिली थी।
कृष्ण मुरारी गुप्ता-संरक्षक ने कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति के सहयोगात्मक कार्य करना चाहिए। अगर हम अपने जाति समाज की मदद करेंगे तो लोग अवश्य जुड़ेंगे, जिस पर पहल व कार्य जारी है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा और आवाज उठाना होगा।कार्यक्रम का सफल संचालन वासुदेव गुप्ता ने किया।




